Winter School Holidays: कड़ाके की ठंड के चलते आठवीं तक के स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

बस्ती। जनपद में लगातार बढ़ती शीतलहर, घने कोहरे और न्यूनतम तापमान में हो रही गिरावट को देखते हुए जिलाधिकारी महोदया, बस्ती के निर्देश पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। भारत मौसम विभाग द्वारा जारी स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं हित संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया गया है।

आदेश के तहत जनपद बस्ती में संचालित समस्त बोर्डों (UP, CBSE, ICSE एवं अन्य) के कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, राजकीय, माध्यमिक एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में दिनांक 24 दिसंबर 2025 को विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा।

हालांकि, सभी शिक्षक एवं अन्य विद्यालयी स्टाफ को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर शासकीय कार्यों का संपादन करना होगा। प्रशासन ने निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

Leave a Comment