यूपी के एक लाख कर्मचारियों को नए साल का तोहफा, 2149 रुपए वेतन बढ़ाएगी सरकार


यूपी के एक लाख कर्मचारियों को नए साल का तोहफा, वेतन में 2149 रुपये की बढ़ोतरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के करीब एक लाख कर्मचारियों को नए साल से पहले बड़ी राहत देने की तैयारी कर ली है। सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में 2149 रुपये प्रतिमाह बढ़ोतरी पर सहमति बना ली है, जिससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

सूत्रों के अनुसार, यह वेतन वृद्धि वेज रिवीजन के तहत की जा रही है। प्रस्ताव को लेकर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं और अब केवल प्रमुख सचिव की औपचारिक स्वीकृति शेष है। मुहर लगते ही वेतन संशोधन से संबंधित आदेश जारी कर दिया जाएगा।

इस फैसले से प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे कर्मचारियों के लिए यह निर्णय सरकार की ओर से नए साल का खास तोहफा माना जा रहा है।

वेतन में बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उनके मनोबल में भी वृद्धि होगी। आदेश जारी होने के साथ ही बढ़ा हुआ वेतन आगामी वेतन भुगतान में लागू किए जाने की संभावना है।


Leave a Comment