सिर्फ एक चम्मच तेल में बनाएं मटर का हेल्दी नाश्ता, स्वाद और सेहत दोनों का परफेक्ट मेल

सर्दियों के मौसम में हल्का, पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता हर किसी की पहली पसंद होता है। अगर आप भी सुबह की भागदौड़ में कुछ हेल्दी और झटपट बनाना चाहते हैं, तो मटर से बना फरा एक बेहतरीन विकल्प है। यूपी और बिहार की पारंपरिक डिश फरा आमतौर पर चने की दाल से बनता है, लेकिन मटर से बना फरा स्वाद और सेहत दोनों में लाजवाब होता है।

इसकी खासियत इसकी स्टफिंग है। सबसे पहले एक पैन में सिर्फ एक चम्मच तेल गर्म करें। इसमें जीरा, बारीक कटा लहसुन और हरी मिर्च डालें। अब ताजे मटर डालकर 3–4 मिनट तक हल्का भूनें, ताकि कच्चापन खत्म हो जाए। मटर को ठंडा कर दरदरा पीस लें और नमक व हल्के मसाले मिलाएं।
अब चावल के आटे के आटे में यह स्टफिंग भरकर फरे बनाएं और भाप में पकाएं। कम तेल में बनने वाला यह नाश्ता स्वादिष्ट होने के साथ बेहद हेल्दी भी है।

Leave a Comment